
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब दोपहर करीब 3:00 बजे स्याना रेलवे फाटक के पास ट्रेन की पटरी पर बुजुर्ग के शव को पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद की तरफ से आने वाली मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























