
बदनौली फायरिंग के मामले में छह गिरफ्तार, भारी संख्या में फोर्स तैनात, ड्रोन से निगरानी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग के मामले में पुलिस-प्रशासन बेहद गंभीर है जो मामले में निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। इसी क्रम में जांच प्रभावित न हो, मामले का राजनीतिक करण ना हो, क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव बदनौली के साथ-साथ गांव में प्रवेश करने वाले मार्ग पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पूछताछ के पश्चात ही लोगों को भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के साथ मोदीनगर रोड पर गांव के समीप चेक प्वाइंट बनाया गया है जहां पर तैनात पुलिस अधिकारी पूछताछ के पश्चात ही लोगों को आगे भेज रहे हैं। आपको बता दें कि प्रकरण में दीपक की मौत के पश्चात पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क है। वह पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। मामले में अभी तक छह लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है जबकि ड्रोन की मदद से भी पुलिस चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है। मौके पर कई थानों की फोर्स मौजूद है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















