
सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर ने हापुड के आरटीओ दफ्तर पर जानी लोगो की समस्याएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहारनपुर श्री शंकर जी सिंह द्वारा परिवहन आयुक्त महोदय, उ०प्र० लखन्ऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के कम में 05 सितम्बर-2026 को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय हापुड़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यालय में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़ एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ अन्य समस्त कर्मचारियों के साथ कार्यालय में उपस्थित पाये गये। सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहारनपुर द्वारा कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कार्यालय में लगे सी०सी०टीवी० कैमरों का निरीक्षण किया गया, सभी सी०सी०टी०सी० कैमरे संचालित पाये गये। कार्यालय का भ्रमण करने पर कार्यालय में आवेदकों को आवश्यक सूचनाओं सम्बन्धी प्लैक्स/बोर्ड आदि भी लगे पाये गये। निरीक्षक अधिकारी द्वारा कार्यालय में आये आवेदकों से सीधे संवाद किया गया, जिसमें उनसे उनकी समस्याओं के बात की गयी। आवेदकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनको अपने कार्य में कोई कठिनाई नहीं आयी है। उनके द्वारा स्वयं अपने कार्य हेतु आवेदन किया गया था तथा कार्यालय कर्मियों द्वारा सरलतापूर्वक तत्परता से उनके कार्यों का निस्तारण किया गया है। निरीक्षक अधिकारी द्वारा कार्यालय में सभी आवश्यक सूचनाओं सम्बन्धी फ्लैक्स एवं बोर्ड को अद्यतन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















