
आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओ ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):जनपद हापुड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा, विकास सिंभावली में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का अभ्यास किया। प्रशिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया कि
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास, साहस और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित हो रही है। डीसी पूजा सैनी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि बेटियां शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, ताकि वे हर परिस्थिति में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















