
सिंभावली: किसान से रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के नयाजपुर खैय्या गांव के रहने वाले अशोक पुत्र इंद्रपाल सिंह ने अशोक प्रधान पुत्र भोपाल गुर्जर पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रंगदारी न देने पर 5 दिनों में हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किसान अशोक ने बताया कि 15 मई की दोपहर बिरसिंहपुर गांव का रहने वाला अशोक उनके घर पहुंचा और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित न आरोप लगाया कि आरोपी पहले से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किसान से रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























