
बच्चों के बीच हुए मारपीट के मामले में चार घायल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में स्थित मोहल्ला तेलीवाड़ा में शुक्रवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट करते हुए चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेलीवाड़ा की रहने वाली सलमा पत्नी यामीन ने बताया कि उसका तीन साल का बेटा मोहल्ले में हो रही दो भाइयों की लड़ाई को खड़ा होकर देख रहा था। तभी फुरकान ने महिला और सुके पुत्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी जब महिला ने विरोध किया तो फुरकान ने अपने भाइयों दिल्लु, गुलगाम, फुरकान, रुस्तम, बिलाल अरु, शाहनवाज पुत्रगण इकबाल को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























