
👁 28 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो में फोन कॉल पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुंदर पुत्र सोमपाल सिंह निवासी ग्राम दरियापुर खादर थाना गजरौला जनपद अमरोहा को दबोचा है।
क्षेत्र में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें आरोपी सुंदर ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तहसील रोड से गिरफ्तार कर लिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















