
सिंभावली: परचून की दुकान से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक बाइक चोरी हो गई। इसके बाद युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में के एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वह शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। पीड़ित संदीप पुत्र कृष्ण वीर निवासी ग्राम थाना सिंभावली जनपद हापुड़ ने बताया कि बंटी की दुकान पर परचून का सामान खरीद रहा था। तभी अज्ञात चोर आए और उसकी बाइक चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















