
बुजुर्ग महिला व उसके पुत्र पर दबंगों द्वारा हमले का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मंदिर के बाहर बुजुर्ग महिला व उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिंद्रा पत्नी धर्मवीर अपने बेटे सोनू पुत्र धर्मवीर के साथ शुक्रवार को बाइक से मंदिर गई थी। जैसे ही वह गांव शरिफपुर में स्थित मंदिर के बाहर पहुंची तो कुछ लोग आए और उसकी बाइक रोकी और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडो से पीटा। शोर सुनकर आसपास मौजूद एकत्र हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















