
हापुड़: बाइक चोरी होने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित गली से युवक की बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
आपको बता दें कि पिलखुवा क्षेत्र के गांव पिपला वंदपुर निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र शनिवार को अपने नवजात भतीजे को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पास में बाइक खड़ी की और अंदर चले गए। जब बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे कैमरे को खंगाल रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















