
छात्रा से अभद्रता के आरोप में सह अध्यापिका निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गोहरा-आलमगीरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नवीं की छात्रा से दुर्व्यवहार करने और उसे अपमानित करने के मामले में विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सह अध्यापिका को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
मामला शुक्रवार का है जब सह अध्यापिका मालती देवी ने एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप कि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। इसके पश्चात प्रधानाचार्य से शिकायत की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सह अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















