
बाबूगढ़ में PVVNL प्रबंध निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र का औचक दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाबूगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्र की परिचालन व्यवस्था, कंट्रोल रूम और यार्ड के रखरखाव की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी भी ली।
रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं तक बिना किसी रुकावट के सुचारू बिजली पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी स्तर पर खामी पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए।
प्रबंध निदेशक के औचक निरीक्षण से विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















