
बुखार से 13 वर्षीय किशोरी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नयाबांस में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह टाइफाइड से पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी अनु की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों के बाद ग्रामीणों में बीमारी को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।
बताया गया कि नयाबांस निवासी इंद्रपाल की 13 वर्षीय बेटी अनु की करीब चार दिन पहले अचानक तबीयत खराब हुई थी। परिजनों ने उसे गढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच की। परिजनों के अनुसार जांच रिपोर्ट में किशोरी के टाइफाइड से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले 16 अगस्त को नयाबांस निवासी फूल सिंह की एक वर्षीय बेटी पूजा की भी जन्मदिन के दिन मौत हो गई थी। लगातार दो मौतों के बाद गांव के लोगों में बुखार और बीमारी को लेकर भय बढ़ गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















