
गौरव हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हथौड़े के वार से टूट गई थी कूल्हे व रीड की हड्डी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े हथौड़े व डंडों से की गई पीट-पीटकर हत्या के मामले में लोगों में बेहद आक्रोश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गौरव त्यागी पर आरोपियों ने हथौड़े और अन्य हथियारों से 10 से 12 बार वार किए थे। इसे हमले में मृतक की कूल्हे और रीड की हड्डी टूट गई थी। उसके शरीर के अंदर ही रक्तस्राव होने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सात नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पांच आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों द्वारा की गई हत्या के विरोध में लोगों में बेहद गुस्सा है जिन्होंने आरोपियों के फुल एनकाउंटर की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























