
10 दिन बाद महिला की अस्पताल में मौत, पति व उसकी प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी में पति के कथित अवैध संबंधों और लगातार मारपीट से परेशान विवाहिता ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया।मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमरोहा जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुनपुरा कलां निवासी मोहम्मद जाकिर ने हाफिजपुर थाने में दी तहरीर देकर बताया कि वह 9 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने अब्दुल्लापुर मोड़ी आया था और बहन रिहाना के घर रुका था। उसी रात करीब 11:30 बजे उसकी दूसरी बहन अफसाना और उसके पति नसीर के बीच कहासुनी हो रही थी। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि नसीर का रामपुर जिले के टांडा निवासी अफसाना उर्फ कल्लो नामक महिला से कथित अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। नाराज़ होकर महिला ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली जिसकी अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















