हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला गद्दापाड़ा तथा धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की टीम से जुड़े विशेष अनुसंधान शाखा की 25 सदस्यीय टीम ने छापा मारा. इस दौरान दस्तावेजों में कई खामियां मिली और बोगस बिलों के माध्यम से करीब एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई. कारोबारी द्वारा 25 लाख रुपए का जुर्माना जमा कराया गया है तथा फैक्ट्री को सील कर दिया है. जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा है.
आपको बता दें कि कारोबारी अरशद अली की जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मुर्गी दाना और टैलो ऑयल की अलसिजा फूड्स नाम से फैक्ट्री है जिसका कार्यालय हापुड़ के मोहल्ला गद्दापाड़ा में हैं. गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार बैस के नेतृत्व में गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा. कई गाड़ियों में सवार होकर टीम के 25 सदस्य जनपद पहुंचे और छापामार कार्रवाई की. जांच में बोगस बिलों के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई. डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बोगस बिलों के माध्यम से फैक्ट्री टैक्स चोरी कर रही है.
सूचना मिलने के बाद पिछले कई वर्षों से टीम ने निगरानी शुरू की और गुरुवार को छापा मारा. इस दौरान सभी दस्तावेजों को टीम ने कब्जे में ले लिया जहां जांच के दौरान करीब एक करोड रुपए की टैक्स चोरी का पता चला. जुर्माने के तौर पर व्यापारी से 25 लाख रुपए जमा कराए गए. विभाग की छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक मौजूद नहीं था जिसके पिता से पूछताछ की गई. टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई से सभी में हड़कंप की स्थिति मची हुई है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
हापुड़ में सीसीटीवी कैमरा होलसेल रेट पर उपलब्ध: 8979003261

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की ओर से हार्दिक स्वागत






















