हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : टोल टैक्स से बचने के लिए लोग लगातार फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. टोल टैक्स से बचने के लिए अब एक युवक एनएचएआई का फर्जी अधिकारी बन गया जिसे कर्मचारियों ने दबोच लिया. बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए युवक ने फर्जी आई कार्ड बनवाया हुआ था और कर्मचारियों पर रौब दिखाता था. संदेह होने पर युवक को पकड़ लिया.
मामला हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा का है जहां टोल शुल्क से बचने के लिए एक युवक एनएचएआई का फर्जी टेक्निकल मैनेजर बन गया और कर्मचारियों पर रौब झाड़ने लगा. टोल कर्मी समझ गए कि युवक का आई कार्ड फर्जी है जिसके बाद उन्होंने छिजारसी पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया. इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. फर्जी अधिकारी बन बैठा युवक टोल कर्मियों से माफी मांगने लगा. बता दें कि टोल टैक्स से बचने के लिए लोग आए दिन इस तरह के रास्ते अपना रहे हैं और फर्जीवाड़ा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700























