हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निजामपुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति और पत्नी हादसे का शिकार हो गए जिसमें पत्नी की दुर्घटना के दौरान मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया. पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
बता दें कि मुजफ्फरनगर के बसामल जानसठ के रहने वाले राहुल ने बताया 21 अगस्त को उसका छोटा भाई 35 वर्षीय दिनेश अपनी 32 वर्षीय पत्नी नीलम के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल मेरठ के खरखोदा जा रहा था कि निजामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीलम की मौत हो गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS

























