हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध निर्माण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थिति नगरपालिका के सामने बालाजी कंपलेक्स की दूसरी मंजिल पर किए गए निर्माण को सील कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी में खलबली मची रही. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी और भी अवैध निर्माण के विरुद्ध एचपीडीए कार्रवाई करेगा.
आपको बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित बालाजी कांपलेक्स की दूसरी मंजिल पर बने अवैध निर्माण को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है. सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद एचपीडीए के अधिकारियों की नींद खुली और उन्होंने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उस पर सील लगा दी. एचपीडीए के अधिकारी गुरुवार की शाम कांपलेक्स की दूसरी मंजिल पर पहुंचे जहां सीलिंग की कार्रवाई की.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*























