
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री पर जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा जहां जांच के दौरान 5.88 करोड रुपए का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने का मामला सामने आया है। फर्म के स्टॉक में भी 34 लाख रुपए का भारी अंतर मिला है। जांच के बाद टीम ने मौके पर 35 लाख रुपए सरकारी खाते में जमा कराए।
धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला में स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सीजीएसटी में पंजीकृत है। यह फॉर्म आयरन और स्टील की खरीद बेच के साथ-साथ आईएस इंगट का निर्माण भी करती है। यह फर्म एसआईबी की रडार पर आ गई। SIP के सहायक आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सीटीओ सतीश तिवारी की टीम ने फर्म पर जांच की। जांच में पता चला कि फर्म ने दिल्ली और उत्तराखंड की बोगस फर्मों से खरीद फरोख्त की है। बोगस लेनदेन के आधार पर 5.88 करोड रुपए का फर्जी आईटीसी क्लेम मिला। जांच के दौरान फर्म में उत्पादन बंद पाया गया। स्टॉक की जांच में 34 लाख रुपए का अंतर सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























