हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक बुलैट मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने एक कार सवार व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया और सोने की चेन व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। लूटपाट की यह घटना थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़ मेला रोड पर शनिवार की रात को हुई। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के गांव अबूपुर का विकास चौधरी अपने मित्र प्रशांत चौधरी के साथ गाड़ी से कहीं जा रहा था कि गढ़ मेला रोड पर एक बुलैट पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटैक करके गाड़ी को रोक लिया और लूटपाट मचा दी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने प्रशांत चौधरी को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश सोने की चेन व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854























