👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है।
धौलाना पुलिस संदिग्ध बदमाशों की तलाश में गश्त पर थी कि एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध को धर दबोचा। आरोपी जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना के गांव चांदपुर का हेमंत है। पूछताछ के दौरान हेमंत ने पुलिस को बताया कि उससे बरामद बाइक चोरी की है, जो स्याना से उड़ाई गई थी और वह बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर घूम रहा था, पुलिस ने बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854























