
हापुड़ व पिलखुवा में भी कई कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना अवैध रूप से चल रहे हैं कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। जनपद में यह अभियान लगातार चल रहा है। ऐसे में इंडियन कोचिंग सेंटर गंगा टावर हापुड़, यूपी 37 क्लासेस रेलवे रोड हापुड़, नॉलेज जंक्शन लाइब्रेरी रेलवे रोड, गेम पार्लर स्पॉट टेनिस क्लब रेलवे रोड हापुड़, गीता स्टडी सेंटर ग्राउंड फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, गीता स्टडी सेंटर फर्स्ट फ्लोर मोहन नगर पिलखुवा, रेजुलेशन कोचिंग सेंटर पिलखुवा, विपुल कोचिंग सेंटर, टॉपर लाइब्रेरी पिलखुवा व अन्य संस्थाओं को सील किया गया है। इसी के साथ गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित एसएमडी कोचिंग सेंटर, विद्या लाइब्रेरी व घोड़ा फार्म क्षेत्र में संचालित रियाज लाइब्रेरी को भी सील किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























