
लोगों को जागरूक करने हेतु आयकर कार्यालय का आयोजन
हापुड, वि(ehapurnews.com):कर अनुपालन को सुदृढ़ बनाने एवं कर अधिवक्ताओं को नवीन अनुपालनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गाज़ियाबाद से पधारे आयकर विभाग के अधिकारी दीपक कुमार एवं हापुड़ के आयकर अधिकारी मनीष कुमार ने कर अधिवक्ताओं को Specified Transaction Report (STR) समयबद्ध एवं सही प्रकार से दाखिल करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अपने संबोधन में श्री दीपक कुमार ने STR दाखिल करने के महत्व पर विशेष बल देते हुए बताया कि STR दाखिल न किए जाने के कारण अनेक ऐसे लेन-देन कर विभाग की जानकारी में नहीं आ पाते, जिससे कुछ करदाता कर के दायरे से बाहर रह जाते हैं और कर चोरी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राहकों को STR से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक करें तथा समय पर अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कर अनुपालन को बढ़ावा देने हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर नितिन गर्ग, मुनेन्द्र कुमार, सीमा मित्तल, वंतिका गर्ग, जितिन अग्रवाल, संजय कौशिक, मनोहर लाल दुआ, अमित कृष्ण सहित बड़ी संख्या में कर अधिवक्ता उपस्थित रहे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























