
आम तोड़ने पर दो बच्चियों को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में पेड़ से आम तोड़ने पर रखवाले और उसके पुत्र पर बच्चियों को पीटने का आरोप है। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गढ़कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरूरपुर निवासी मुरललीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह गांव रतुपुरा में स्थित अपनी ससुराल गए थे। युवक ने बताया कि उन्होंने अपनी कार पड़ोसी के मकान के पास खड़ी कर दी। रात करीब 9:00 बजे गांव लौटने के दौरान उनकी दो भतीजी कार तक उनके साथ आ गई। 7 साल की बच्ची ने पड़ोसी के पेड़ से आम तोड़ लिया। इसे लेकर आरोपी ने अपने चार बेटों को भी बुला लिया। आरोपियों ने गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर बच्चियों के साथ मारपीट की। पुलिस की जांच जारी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























