
👁 9 views Views
बिना अनुमति 15 पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खैय्या में किसान ने अपने बाग में खड़े आम के 15 पेड़ बिना विभाग अनुमति के कटवा दिए। वन विभाग की बीट प्रभारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीट प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि 22 जून को जांच के दौरान जानकारी मिली कि गांव खेय्या निवासी देवेंद्र सिंह ने गांव डिबाई निवासी शाहनवाज और परवेज ने इन पेड़ों को कटवाया है। इसके लिए विभाग के स्तर से कोई अनुमति नहीं ली गई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























