विकास ग्लोबल स्कूल के सात छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस एकेडमी के सात छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की एंट्रेंस एग्जामिनेशन को पास किया है। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। क्वालीफाई करने वाले छात्रों को स्कूल के चेयरमैन विकास तेवतिया और डायरेक्टर व प्रिंसिपल वर्षा तेवतिया ने मुंह मीठा करा कर छात्रों को शुभकामनाएं दी। वर्षा तेवतिया ने छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। चेयरमैन विकास तेवतिया ने इस अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं दी।
प्रिंसिपल व डायरेक्टर वर्षा तेवतिया ने बताया कि स्कूल के सात बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की एंट्रेंस परीक्षा को पास किया है। ऐसे में खुशी का माहौल है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि छात्रों ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। आपको बताते चलें कि सार्थक, आरव बालियान, सव्य पूनिया, दीपांशी जिंदल, देवांश चौधरी, वेदांश चट्ठा ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811


























