👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में हापुड़ के गोल मार्केट निवासी पियूष मुंडोठिया वाल्मीकि को प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया गया है। इस अवसर पर पियूष मुंडोठिया को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। विधान परिषद के सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पीयूष मुंडोठिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पीयूष का कहना है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261


























