
हापुड़ तक नमो भारत पहुंचने की उम्मीद को झटका, पढ़ें पूरी खबर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ को नमो भारत से जोड़ने की मांग के बीच सामने आई RTI की जानकारी ने प्रस्तावित गाजियाबाद-हापुड़ RRTS कॉरिडोर को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। NCRTC की ओर से 18 अगस्त 2026 को दिए गए RTI जवाब में बताया गया है कि इस कॉरिडोर के लिए अभी तक न तो Feasibility Study कराई गई है और न ही Detailed Project Report (DPR) तैयार हुई है।
RTI के जवाब के मुताबिक प्रस्तावित कॉरिडोर का रूट और स्टेशन भी अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं किए गए हैं। ऐसे में परियोजना का निर्माण कब शुरू होगा, इसकी कोई समय-सीमा भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
हापुड़ को नमो भारत/RRTS नेटवर्क से जोड़ने की मांग लंबे समय से उठती रही है। स्थानीय स्तर पर इसे बेहतर कनेक्टिविटी और दिल्ली-एनसीआर से तेज परिवहन सुविधा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
RTI आवेदक सुमित अग्रवाल ने जल्द से जल्द Feasibility Study कराए जाने की मांग की है, ताकि प्रस्तावित कॉरिडोर की व्यवहार्यता और आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो सके।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















