हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित गांव गालंद में अंबेडकर भवन की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। ऐसे में अधिकारियों ने ग्रामीणों से जांच में सहयोग मांगा है। वहीं जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने धारा 144 भी गांव गालंद में लगा दी है। इसके चलते पंचायत का आयोजन गैर कानूनी माना जाएगा।
ज्ञात हो कि सोमवार को गांव गालंद में अंबेडकर भवन में ग्रामीण डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिलाधिकारी ने गांव में धारा-144 भी लागू कर दी है। इसी के साथ विवादित अंबेडकर भवन की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में संबंधित लेखपाल समेत अन्य कर्मियों को कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























