गुजरात से अनार लेकर कोलकाता के लिए चला गायब ट्रक गढ़ में मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुजरात से अनार लेकर कोलकाता के लिए चला मिनी ट्रक गायब हो गया। इसके बाद फल व्यापारी ने जीपीएस के आधार पर गढ़ पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मिनी ट्रक को मेरठ रोड से पकड़ लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
महाराष्ट्र के नासिक निवासी नसीम उल हक ने बताया कि वह फलों का कारोबार करते हैं जो कि विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किए जाते हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मिनी ट्रक में 18 लाख रुपए के अनार कोलकाता के लिए भेजे। 9 मार्च को मिनी ट्रक को कोलकाता पहुंचना था लेकिन आठ मार्च को उन्होंने मिनी ट्रक के चालक से वार्ता करने का प्रयास किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसके बाद जीपीएस की लोकेशन के आधार पर उन्होंने गढ़ पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। गढ़ पुलिस का कहना है कि ट्रक का चालक गढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512


























