
एसडीएम इला प्रकाश व सीओ अनीता चौहान ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम इला प्रकाश व सीओ अनीता चौहान व थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि कांवड़ मार्गों क्षतिग्रस्त सड़कें व गड्ढे मौजूद हैं, उनकी मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। मार्गों पर विद्युत पोलों से झूल रहे तारों को तत्काल ठीक कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा विद्युत पोलों के निचले हिस्सों को अस्थायी रूप से काले रंग की पॉलिथीन से ढका जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने पर जोर दिया।
कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























