
धौलाना के सिखैडा ग्राम से अवैध कब्जा हटाया
हापुड, सीमन /अशोक तोमर (ehapurnews.com):जनपद हापुड की तहसील धौलाना के ग्राम सिखेड़ा में शुक्रवार को राजस्व टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
सूत्रों के अनुसार कुछ दबंग प्रवृति के लोगो ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसकी बाउंड्री वाल करा दी और प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी।इलाका लेखपाल ने कई बार कब्जाने वालो से कब्जा हटा लेने को कहा परन्तु कब्जा नही हटाया गया।
राजस्व निरीक्षक दयानंद शर्मा क्षेत्रीय लेखपाल अनुज चौधरी
व लेखपाल राघवेंद्र मालिक एवं राजस्व टीम शुक्रवार को धौलाना के ग्राम सिखैडा पहुंची और दबंगों को एक बार फिर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करने को कहा।राजस्व टीम के इशारे पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई।सबसे पहले बाउंड्री वाल को गिराया गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराई।इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















