
25 दिनों से जारी अधिवक्ताओं का धरना समाप्त कराने पहुंचे एडीएम, वकीलों ने सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
हापुड, सीमन/गौरव राणा(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में पिछले 25 दिनों से चल रहे अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए हापुड़ के एडीएम धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से वार्ता कर धरना समाप्त करने की अपील की।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित 6 बिंदुओं का एक लिखित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। एडीएम ने कहा कि प्रदेशभर में अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, इसलिए धौलाना तहसील के अधिवक्ता भी अपना धरना और हड़ताल समाप्त करें।
हालांकि अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी छह सूत्रीय मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























