हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास के तीसरे सोमवार को गांव सबली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
आज भोर होते ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ पड़े। अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही स्नान किया और फिर पूजा सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया और असहाय लोगों की मदद हेतु दान किया। मंदिर परिसर में मेला सा लगा था। श्रद्धालु, कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहे थे।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल

























