
👁 34 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित चाय विक्रेता ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। रुपए न देने पर नाले के ऊपर लगा जाल तोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है।
मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मी उनके पास आए और उनसे रुपए मांगे। रुपए न देने पर उनका नाले के ऊपर लगा जाल तोड़ दिया जबकि इस जाल को उठाकर आराम से नाली की सफाई हो सकती थी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























