👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपी सचिन और शुभम बाहर आने के लिए तरस रहे हैं. इसके लिए उन्होंने मंगलवार को जमानत अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. बता दें कि तीन फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी पर सचिन और शुभम ने हमला किया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरोपियों ने जमानत के लिए हापुड़ की सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जिसे कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी के कोर्ट में पेश किए गए. साक्ष्य और अन्य तर्कों के बाद खारिज कर दिया. इसी के साथ सीजेएम इंद्रजीत सिंह ने जमानत याचिका खारिज करते हुए धाराओं में वृद्धि करने के भी आदेश दिए हैं.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099


















