
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमदार प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड निज़ाम पुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जेएमएस में हुए ” ” (annual athletics meet 2025) में भाग लिया। यह एनुअल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में किया गया। इस अंतस्कूलीय खेल प्रतियोगिता में 38 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं खेल भावना के साथ उच्च प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में जिला बेसिक अधिकारी मनप्रीत खैरा एवं जिला उपक्रीडा अधिकारी अरुणा चौधरी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के प्रशांत ने अंडर 16 (under -16) दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की कीर्ति एवं रिया ने अंडर 14 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की मानवी, दिव्यांशी, एवं रुद्रांश ने अंडर 14 दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 के मयंक एवं विवेक ने अंडर 14 दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 की खुशी ने शॉट पुट (shot put) में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक विकास, टीम भावना और एकता के संदेश को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विजेता छात्र-छात्राओं के अनुशासन ,उत्साह एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा की एवं खेल शिक्षक सचिन रावत के मार्गदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में और उच्च प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी “विजेता खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत व खेल भावना की प्रशंसा की ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल शिक्षक सचिन रावत एवं शिक्षिका रितिका प्रजापति का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























