👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बुलंदशहर जाने वाली बसें अब दूसरे मार्गों से होकर गुजरेगी जिसके चलते बुलंदशहर जाने वाली बस के किराए में आठ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। रूट बदलने से यात्रियों की जेब पर इसका असर पड़ेगा।
बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बुलंदशहर जाने वाली बसों के किराए में आठ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल ये बसें बुलंदशहर रोड की जगह बाईपास से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में आठ किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के चलते किराया बढ़ाया गया है। बस यात्रियों को अब बुलंदशहर जाने के लिए 58 रुपए, गुलावठी के लिए 37 रुपए व अलीगढ़ के लिए 152 रुपए का किराया देना होगा।
https://ehapurnews.com/buy-tiles-at-affordable-prices/






















