👁 1 views Views
चार वारंटी जेल भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर जनपद हापुड़ में आरोपियों की गिरफ्तार का सिलसिला जारी है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिम्भावली पुलिस ने दिल्ली के विजय नगर के इम्त्याज व पिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ पुलिस ने मजीदपुरा के अंसार को न्यायालय से जारी वारंट पर दबोच लिया। पुलिस ने भी अभियान में सहयोग दिया और एक वारंटी को भी धर दबोचा। आरोपी पिलखुवा के गांव सिखैड़ा का आसिफ है।
























