👁 0 views Views
गंगा किनारे बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के किनारे 51 हेक्टेयर भूमि में 6 करोड़ की लागत से बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जायेगा।पार्क की स्वीकृति शासन ने दी है। इस पार्क में पेड़-पौधे, जीव जन्तुओं के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। इसमें बटरफ्लाई पार्क,नर्सरी, वॉकिंग ट्रेल होगी।जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को पार्क स्थल का निरीक्षण किया।यह नमामि गंगे केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट होगा।इलाके के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
























