85 लाख की लूट का खुलासाः छह बदमाश गिरफ्तार










85 लाख की लूट का खुलासाः छह बदमाश गिरफ्तार

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग रोड पर एक व्यापारी के मुनीम के साथ हुई 85 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने 85 लाख की लूट के मामले में छह आरोपियों को धौलाना रोड पर रूपवती इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अदनान पुत्र अकरम निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा, ललित पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी अकबरपुर पट्टी थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा, सावेद पुत्र अशरफ अली निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा, नावेद पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा, जिशान पुत्र इसराक निवासी खागोई थाना सिम्भावली जनपद हापुड़, साबिर उर्फ भोला पुत्र फकीरा अन्सारी नि० बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 62 लाख रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, वरना कार, एक बाइक बरामद किया है। जनपद हापुड़ की स्वाट टीम व पिलखुवा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वारदात का पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेनज्य सिंह ने बताया कि 15 दिसम्बर को गौतमबुद्ध नगर के दादरी के पुरानी अनाज मंडी निवासी व्यापारी गोपाल गोयल के मुनीम अजयपाल के साथ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 85 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। बदमाश बाइक सवार मुनीम को टक्कर मार कर नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्काल मुकद्दमा पंजीकृत किया और खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर शुक्रवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने ने 62 लाख रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, वरना कार, एक बाइक बरामद किया है।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!