
टिंबर व्यापारी के यहां हुई लूट का मामला: 50 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गिरधारी नगर में सोमवार की रात टिंबर व्यापारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र अग्रवाल के घर में हुई लूट के मामले में पुलिस भले ही केस के खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। इस वारदात को 50 घंटे से अधिक हो चुके हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कई अहम सुरंग लगे हैं। लूट गया मोबाइल पुलिस ने बाबूगढ़ से बरामद किया है। सीसीटीवी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द केस के खुलासे का दावा कर रही है।
ज्ञात हो कि सोमवार की देर रात चार बदमाशों ने टिंबर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर सवा किलो सोना, 10 से 15 लाख की नकदी, बाइक, मोबाइल लूट लिया था और फरार हो गए थे। चौकीदार व परिजनों के हाथ पैर बांधकर इस वारदात को बदमाशोंने अंजाम दिया जिसके बाद रेंज स्तर से तीन और हापुड़ की चार टीमें गठित की गई। फिलहाल टीम ने 250 से ज्यादा कैमरों को खंगाल लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस खुलासे के बेहद नजदीक पहुंच गई है लेकिन इस घटना को 50 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























