
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com):हापुड़ के टिंबर व्यापारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र अग्रवाल लालू के हापुड़ के गिरधारी नगर स्थित मकान में हुई लाखों की लूटपाट में शामिल बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बदमाश कमर पर बैग टांग कर जा रहे हैं। बराबर में बाइक आकर रुकी जिस पर दोनों बदमाश बैठ गए। एक बाइक पर तीनों बदमाश सवार होकर फरार हो गए। वहीं चौथा बदमाश पीछे से आ रही एक अन्य बाइक पर सवार है। चारों बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस अभी तक ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि चार बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया था जो एक बैग खुद लाए थे और एक बैग उन्होंने व्यापारी के यहां से लिया था। दोनों बैगों में सवा किलो सोना, 10 से 15 लाख की नकदी लेकर चारों बदमाश फरार हो गए थे। बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























