
UP पुलिस भर्ती परीक्षा: जिले के 9 केंद्रों पर 8, 9 व 10 जून को आयोजित होगी परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर जनपद हापुड़ में नौ केंद्र बनाए गए हैं। 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में 24,192 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे जनपद हापुड़ में यह परीक्षा एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक पाली में 384 से 480 अभ्यर्थी के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























