
बंदरों के झुंड ने 65 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों ने धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया जहां बंदरों ने 65 वर्षीय वृद्धा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल बुजुर्ग महिला अख्तरी के पुत्र नफीस अहमद के मुताबिक वह अपने घर की छत पर गई थी। तभी बंदरों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। महिला के हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























