
जियो टावर से 20 लाख के उपकरण चोरी होने के मामले में डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर सबली में हाईवे के पास जियो कंपनी के मोबाइल टावर से हुई 20 लाख के उपकरण के चोरी होने के मामले में डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। कंपनी के टेक्नीशियन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
मेरठ के गांव किनानगर निवासी तेजपाल शर्मा ने बताया कि वह एटीसी/एलटीसी कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। जिओ टावर सीआई-UHW सबली हाईवे के पास स्थित है। 17 अप्रैल 2026 को चोरों ने टावर पर लगे उपकरण चोरी कर लिए। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























