
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
ग्रामीण इलाकों में 2.28 करोड़ से बनेंगी सड़कें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अब जल्द ही 2.28 करोड़ रुपए की लागत से गांव में सड़के बनेंगी और विकास कार्य होंगे जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और ग्रामीणों को आने जाने में राहत मिलेगी। आईए देखते हैं कि किस गांव में कितनी लागत से सड़क का निर्माण होगा।
गांव चमरी में दो 10-10 लाख से अधिक के दो कार्य, गांव श्यामपुर में 5.50 लाख, गांव मीरपुर माजरा में छह लाख, ग्राम शाहबुद्दीपुर में 10 लाख, सिमरौली में 10 लाख, मलकपुर में छह लाख, मंसूरपुर में 4.50 लाख, ब्रजनाथपुर में चार लाख से निर्माण होगा।
असौड़ा की सर्वोदय कॉलोनी में 10 लाख, चचोई में आठ लाख, गढ़ी में नौ लाख, बाबूगढ़ में 10 लाख, घुंघराला में 10 लाख, बाबूगढ़ में 10-10 लाख के दो कार्य, गांव मीरपुर कला में सात लाख से निर्माण होगा।
इसके साथ अयादनगर में 4.50 लाख, लुखराड़ा में पांच लाख, ततारपुर में चार कार्य 37 लाख, भड़ंगपुर में सात लाख, भिम्यारी में 8.50 लाख, काठीखेड़ा व घुंघराला में तीन-तीन लाख और गांव असौड़ा में 10 लाख से नाले का निर्माण हुआ है।
इस दौरान सुनील वर्मा, राकेश त्यागी, देवेंद्र सिंह प्रधान, रकम सिंह, रणवीर सिंह, सतवीर सिंह, विजय खरे, रवि कुमार, सतीश त्यागी, प्रशांत सिंह, गुड्डू, सचिन सिरोही, तुषार सिंह, अजय भास्कर आदि उपस्थित रहे।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























