
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा से सलारपुर जाने वाली रजवाहे की पटरी पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















