
धौलाना थाने के सामने निर्माणाधीन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे गिरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के किनारे लगे विद्युत लाइन के कई खंभे अचानक गिर गए। खंभे सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते मौके पर लंबा जाम लग गया।
सड़क पर खंभे गिरने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु कराने की कवायद शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान विद्युत खंभों के गिरने से यह स्थिति बनी। फिलहाल खंभों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















